Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के हस्ताक्षरयुक्त सूची जारी करते हुए मण्डल अध्यक्ष तिलकराज यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों की जानकारी दी। कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री सहित 20 सदस्यों को स्थान दिया गया है।

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव का आज निधन हो गया। वे कल परिवारिक कार्यक्रम में गई हुई थी।

रायुपर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस हैश टैग कैंपेन करने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए ये आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक और कार्यकर्ता #CGStandsWithRahulGandhi के साथ एक वीडियो संदेश देंगे।

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चा राज्य में नेतृत्व बदले जाने की है. इस चर्चा को आज उस वक़्त बल मिला जब संगठन और सरकार के बड़े नेता दिल्ली में सक्रिय हुए.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले अब हैरान कर रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 48 नए मरीज राज्य में मिले हैं. इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज दुर्ग जिले में हैं. दुर्ग में बीते मंगलवार को 18 नए संक्रमितों की पहचान की गई.

दुर्ग। दुर्ग जिले की नर्सिंग होम एक्ट की टीम ने भिलाई के कई बड़े अस्पताल व नर्सिंग होम्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें सुपेला नर्सिंग होम, सिन्हा नर्सिंग होम और महिमा हॉस्पिटल में कई खामियां मिली।

दुर्ग। भिलाई स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में नर्स की लापरवाही से एक नवजात बच्चे की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि नर्स ने जबरदस्ती क्रिटिकल केस होने के बाद भी नॉर्मल डिलीवरी कराई। उसने प्रसूता को दर्द का इंजेक्शन दिया फिर पेट को इतना पुश किया कि बच्चे की मौत हो गई।

धमतरी। धमतरी जिले के एक छात्रावास में कोरोना बम फूटा। 19 छात्राएं कोरोना संक्रमित। स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटी। नगरी ब्लाक में मचा हड़कंप मच गया। बता दें कि धमतरी जिला के नगरी में कोरोना मरीज एक्टिव मरीजों की संख्या अब 20 हो गई है।

इनफो डेस्क। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने 2 हजार 859 पदों पर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (SSA) के 2 हजार 674 और स्टेनोग्राफर के 185 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना चाहता हैं वो 26 अप्रैल तक EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट epfindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक युवक को डंडे और रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने मौत के पहले बनाए विडियो में जिले के ही एक कांग्रेस नेता के बेटे पर अपनी ऐसी हालत करने के लिए जिम्मेदार बताया है।