Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बिजली विभाग की लापरवाही से एक लड़की की जान चली गई। इलेक्ट्रिक पोल की स्टे तार को छूते ही 16 साल की लड़की करंट की चपेट में आ गई।

भिलाई नगर। श्रीरामनवमी पर्व के विशाल महाप्रसाद में जन भागीदारी के लिए चलाये जा रहे "एक मुट्ठी दान- श्रीराम के नाम" अभियान में भिलाईवासी बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दे रहे हैं। अभियान के तहत समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर अन्न संग्रहण कर रहे हैं

भिलाई। भिलाई स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड गंगा-जमुनी तहज़ीब का भी केंद्र बन गया है। धार्मिक सौहार्द्र की नज़ीर पेश की है। दुर्गा पूजा हो या माह-ए-रमजान, कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष छूट दी जाती है।

भिलाई। भिलाई नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल ब्रदर्स कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी के स्क्रेप वाले हिस्से में विगत एक डेढ़ घंटे से आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। यह सम्मान उन्हें पंथी नृत्य प्रतियोगिता में पहले नंबर पर जीत हासिल करने के बाद मिला। इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी के कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।

रायपुर। प्रार्थी मोह. तौकीर निवासी नोएडा (उत्तर प्रदेश) जो शैमिता लीगल एल. 244 सेक्टर 25 नोएडा (उत्तर प्रदेश) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत् है तथा कैन्ट आर.ओ. कम्पनी की ओर से नकली समान बिक्री करने वालों के विरूद्ध शिकायत देने हेतु अधिकृत है।

भिलाई | आज भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में अभ्यास के दौरान करीबन 20 फीट ऊंचाई से प्रशिक्षु कर्मी नीचे खड़े फायर कर्मी के ऊपर गिर गया। इस हादसे में दोनों ही कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल 23 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव धूमधाम से बनाया जाएगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक दिन छुट्टी घोषित कर दिया है.

रायपुर. आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है. आज 6 बड़े शुभ योग में घटस्थापना होगी, जिसके लिए दिनभर में 3 मुहूर्त हैं. हर साल नवरात्रि के पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग पड़ता है, जिसके चलते घट स्थापना के लिए कुछ ही घंटों का मुहूर्त निकल पाता है. इस बार ऐसा नहीं है, इसलिए सूर्यास्त से पहले तक किसी भी मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकेंगे.

भिलाई । बालाघाट अन्तर्राज्यीय बैंक एटीएम काटने और चोरी करने वाला गिरोह को कुम्हारी पुलिस एवं 112 की टीम ने घेराबन्दी कर रंगे हाथों 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो नाबालिक एक बालिक बताया जाता है ।