hamarbhilai

नई व्यवस्था: SAIL की सभी इकाईयों में रोजेदारों को जनरल शिफ्ट में दी जाएगी छुट्‌टी

भिलाई। भिलाई स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड गंगा-जमुनी तहज़ीब का भी केंद्र बन गया है। धार्मिक सौहार्द्र की नज़ीर पेश की है। दुर्गा पूजा हो या माह-ए-रमजान, कर्मचारियों और अधिकारियों को विशेष छूट दी जाती है।

बड़ी खबर: बंसल ब्रदर्स कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी भी पहुंचे

भिलाई। भिलाई नगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित बंसल ब्रदर्स कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी के स्क्रेप वाले हिस्से में विगत एक डेढ़ घंटे से आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाने का प्रयास जारी है।

बैंगलुरू में छत्तीसगढ़ी पंथी नृत्य में पहला आने पर मिला गोल्ड, कुलपति ने दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। यह सम्मान उन्हें पंथी नृत्य प्रतियोगिता में पहले नंबर पर जीत हासिल करने के बाद मिला। इस उपलब्धि के लिए यूनिवर्सिटी के कुलपति ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी है।

बीएपी हादसा: सीढ़ी चढ़ने के दौरान पैर फिसला और नीचे खड़े कर्मी के ऊपर गिरा, दोनों कर्मी घायल

भिलाई | आज भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में अभ्यास के दौरान करीबन 20 फीट ऊंचाई से प्रशिक्षु कर्मी नीचे खड़े फायर कर्मी के ऊपर गिर गया। इस हादसे में दोनों ही कर्मचारियों को चोटें आई हैं।

छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में 23 मार्च को छुट्टी, बैंक और सरकारी दफ्तर खुले रहेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल 23 मार्च को चेट्रीचंड्र महोत्सव धूमधाम से बनाया जाएगा. इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक दिन छुट्टी घोषित कर दिया है.

चैत्र नवरात्रि शुरु : आज घटस्थापना के 3 मुहूर्त, पूजा और व्रत करने की विधि जानिए…

रायपुर. आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो गई है. आज 6 बड़े शुभ योग में घटस्थापना होगी, जिसके लिए दिनभर में 3 मुहूर्त हैं. हर साल नवरात्रि के पहले दिन चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग पड़ता है, जिसके चलते घट स्थापना के लिए कुछ ही घंटों का मुहूर्त निकल पाता है. इस बार ऐसा नहीं है, इसलिए सूर्यास्त से पहले तक किसी भी मुहूर्त में कलश स्थापना कर सकेंगे.

बैंक एटीएम काटकर करते थे चोरी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

भिलाई । बालाघाट अन्तर्राज्यीय बैंक एटीएम काटने और चोरी करने वाला गिरोह को कुम्हारी पुलिस एवं 112 की टीम ने घेराबन्दी कर रंगे हाथों 3 लड़कों को गिरफ्तार किया है जिसमें दो नाबालिक एक बालिक बताया जाता है ।

200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी चेक किया तो एक भी बूंद नहीं आया, हुआ हंगामा

दुर्ग। सिटी कोतवाली से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित फजले हुसैन पेट्रोल पंप में एक उपभोक्ता के द्वारा ₹200 के पेट्रोल डालने के बाद भी गाड़ी के पेट्रोल टंकी में एक बूंद पेट्रोल नहीं होने पर ग्राहक द्वारा हंगामा किया गया।

एक्ट्रेस संगीता बिजलानी 23 को रायपुर में, चेट्रीचंड महोत्सव में होंगी शामिल

रायपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी रायपुर आ रही हैं। चेट्रीचंड्र महोत्सव के दौरान वह रायपुर में शोभायात्रा का स्वागत करती नजर आएंगी। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ के इस खास कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की खास दोस्त और एक्ट्रेस शामिल होंगी।

नया सिस्टम… अब गुम हुए फोन को ढूंढना और ब्लाॅक करना हुआ आसान

नॉलेज डेस्क। अगर आपका भी मोबाइल चोरी या गुम हो गया है तो आपके लिए अच्छी खबर है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने आखिरकार सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्ट्री (CEIR) नामक अपनी ब्लॉक खोई या चोरी हुई फोन सर्विस को पूरे देश के लिए लाइव कर दिया है.