Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। हाल ही भिलाई स्थित सूर्यामॉल में स्पा सेंटर पर देह व्यापार में लिप्त आरोपी पकड़े गए थे। तो वहीं आज दुर्ग पुलिस ने एक और स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की है। यह स्पा सेंटर भी भिलाई के इकलौते जुनवानी मॉल में संचालित है।

रायपुर. चोरों ने एक बार फिर सूने मकान में सेंधमारी की वारदात को अंजाम दिया है. जहां से शातिर बदमाशों ने लाखों के सोने-चांदी के गहने और नगदी पार कर दी. जानकारी के अनुसार एक महीने बाद पीड़ित की बेटी की शादी है. ऐसे में शंका की सुई परिचित पर लटक रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

भिलाई। नक्सलवाद पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठ बोल रहे हैं कल ही विधायक पर हमला हुआ है । छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण रोकने के लिए भारतीय जनता पार्टी अभियान चलाकर कार्य करेगी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कल दुर्ग ग्रामीण विधानसभा स्तरीय बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विधानसभा स्तरीय बैठक हुई है।

रायपुर. राजधानी में स्कूल वैन चालक की लापरवाही सामने आई है. KPS की स्कूल वैन से केजी टू की बच्ची नीचे गिर गई. बच्ची के गिरने के बाद 500 मीटर गाड़ी आगे बढ़ गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर विगत 19 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के आपस में टकरा कर पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।

भिलाई। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपियों को गिरफतार किया गया है । पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल है । पश्चिम बंगाल 24 परगना में कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगो से ठगी करते थे।

बिलासपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे SECR के बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक लोको पायलट की मौत हो गई है। शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से दोनों मालगाड़ी आपस में टकरा गई।

रायपुर। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के 531 नए मरीज मिले हैं और 4 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हजार 484 हो गई है। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 8.53 फीसदी पहुंच गई है। रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग को जांच में तेजी लाते हुए रोजाना 10 हजार टेस्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

दुर्ग। राजस्व पटवारी संघ 8 सूत्रीय मांगों को लेकर 24 अप्रैल को राजधानी रायपुर में धरना प्रदर्शन करेगा। इस चेतावनी स्वरूप प्रदर्शन के बावजूद प्रदेश सरकार राजस्व पटवारी संघ की मांगों पर संज्ञान नहीं लेती है तो पूर्व की भांति संघ उग्र आंदोलन करेगा।

भिलाई. भारतीय सेना में शामिल होने अभ्यर्थियों का एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ में भिलाई सहित राजधानी रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होगी। भिलाई, बिलासपुर और रायपुर सहित तीन स्थान पर तीन-तीन शिफ्त में परीक्षा आयोजित की जाएगी।