Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में एक युवक को डंडे और रॉड से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक ने मौत के पहले बनाए विडियो में जिले के ही एक कांग्रेस नेता के बेटे पर अपनी ऐसी हालत करने के लिए जिम्मेदार बताया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहें टीबी राधाकृष्णन का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहने के अलावा तेलंगाना राज्य बनने के बाद वहां के पहले चीफ जस्टिस भी थे।

रायपुर। प्रार्थी महेन्द्र कुमार सिंह ने थाना मंदिर हसौद में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह जेएसडब्ल्यू कंपनी वरिष्ठ प्रबंधक है। मोबाईल…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने शनिवार को जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

रायपुर। उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 24 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित ऑटो एक्सपो- 2023 में वाहन के विक्रय के उपरांत पंजीयन चिन्ह आबंटन हेतु वाहनों के जीवनकाल कर के भुगतान में, मोटरयान कर में एकमुश्त 50 प्रतिशत छूट के प्रावधान को राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।

रायपुर. तिल्दा के अटल आवास में रहने वाले एक युवक ने छत पर सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और स्वयं पुलिस थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी देकर अपने आप को पुलिस हवाले कर दिया, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रायुपर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का इस अवसर पर राडा द्वारा रायपुर ऑटो एक्सपो में सरकार द्वारा दी जा रही टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट पर काफी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है. उनकी संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है. आज लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी जानकारी दी.

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को रायपुर से बिलासपुर मार्ग में रायपुर – विजयनगरम शाखा रेल मार्ग पर स्थित लेवल क्रासिंग पर निर्मित फुल हाईट फोरलेन रेलवे अण्डर ब्रिज का लोकार्पण किया।

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में हुई ठगी के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शेयर मार्केट में पैसा लगाकर लाभ का 50 प्रतिशत देने का वादा किया था, लेकिन जब पीड़ित ने उससे कुछ महीनों बाद अपने पैसे वापस मांगे, तो वह फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पंडरी थाने में केस दर्ज कराया था।