Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक सीधी भर्ती 2023 में व्याख्याता पद के लिए अभ्यर्थियों की चतुर्थ चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुरू होना है। इसके लिए विभाग ने तारीख और समय निर्धारित कर दिया है। आगामी 16 फरवरी दोपहर 12 बजे से 19 फरवरी शाम पांच बजे समय निर्धारित किया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ के माध्यम से शुरू की जा रही है।
काउंसिलिंग में व्यापम की परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता पद के 104 अभ्यर्थियों के कटऑफ रैंक की विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://eduportal.cg.nic.in/ पर देखी जा सकती है।
सहायक संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस काउंसिलिंग उपरांत दस्तावेज सत्यापन लोक शिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन नवा रायपुर में किया जाएगा।