Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। रविवार की रात को कैंप-2 शारदा पारा में 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। मृतक किशोर यहां स्थित संजय टेंट हाउस के संचालक का पुत्र बताया जा रहा है। रविवार रात को टेंट हाऊस का वाहन बेक किया जा रहा था जो वहां के एक युवक से टकराया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और इस बीच एक युवक ने 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद छावनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छावनी पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कैंप-2 शारदा पारा स्थित संजय टेंट हाऊस के पास रविवार रात 8:30 से 9 बजे के बीच विवाद हुआ। टेंट हाऊस के संचालक संतोष साव हैं। रात को टेंट हाउस की गाड़ी को बैक किया जा रहा था। इस दौरान वहां से कुछ युवक गुजर रहे थे। इस दौरान गाड़ी बैक करने से मना किया जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया। युवकों ने संजय टेंट हाउस के संचालक और उसके बेटे शिवम साव (17) से गाली गलौच शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू से शिवम साव पर हमला कर दिया। चाकू से हमला होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।