Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोमवार (8 जुलाई) को आतंकियों के हमले में जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) समेत 4 जवान शहीद हो गए। 6 घायल हैं। घटना लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है। पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मचहेड़ी क्षेत्र में दोपहर 3.30 बजे तलाशी ले रही थी, तभी आतंकियों ने घात लगाकर ग्रेनेड से हमला किया। फायरिंग भी की। इसके बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।
सेना के अफसर ने बताया,’इस हमले में 10 जवान घायल हुए थे। इनमें से चार की जान चली गई। 6 का अभी इलाज चल रहा है।’ पहले 2 और कुछ समय बाद 4 जवानों के घायल होने की खबर आई थी। यह 2 महीने में सेना के वाहन पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 4 मई को पुंछ के शाहसितार इलाके में एयरफोर्स के काफिले पर हमला हुआ था, जिसमें कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए थे और 4 अन्य जवान घायल हो गए थे। आतंकियों ने सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर भारी फायरिंग की। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप जा रही थीं।
वहीं, दो दिन में यह सेना पर दूसरा हमला है। रविवार (7 जुलाई) की सुबह आतंकियों ने राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके में एक आर्मी कैंप पर हमला किया था। इसमें एक जवान घायल हो गया। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकी घने जंगल के रास्ते भाग गए। सेना और पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।