Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
रायपुर. छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, राजधानी रायपुर एक युवक की हत्या हो गई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मंच गया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर आरडीए कॉलोनी में शनिवार राज 8 से 9 बजे 10 दिन पहले जेल से छूटे तीन बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, राजधानी रायपुर एक युवक की हत्या हो गई है। इससे पूरे इलाके में हड़कंप मंच गया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र नगर आरडीए कॉलोनी में शनिवार राज 8 से 9 बजे 10 दिन पहले जेल से छूटे तीन बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। इससे पहले इनके बीच विवाद हुआ, जिससे नाराज होकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। उसके बाद तीन हत्यारे भाग निकले। वहीं, युवक सड़क पर लहूलुहान पड़ा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का अस्पताल पहुंचा, लेकिन तक तक उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि देर रात छापा मारकर पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। इस घटना के बाद आरडीए कॉलोनी में आक्रोश है, जिससे पुलिस को तैनात कर दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक रायपुर के राजेंद्र नगर आरडीए कॉलोनी के पीछे दुर्गानगर में निगरानी बदमाश सनातन बघेल, छोटू ध्रुव और चिंटू से मृतक अनिकेत मसीह (23) का पुराना विवाद था। सनातन और छोटू 10 दिन पहले ही जेल से छूटकर आए। दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को बटन चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया था। जेल से छूटने के बाद आरोपी आए दिन किसी न किसी से विवाद कर रहे थे। शुक्रवार को अनिकेत से उलझ गए, लेकिन मामला शांत हो गया।