Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में ट्रक के हेल्पर से लूट करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी शिवाजी नगर खुर्सीपार के निवासी हैं और आदतन अपराधी किश्म के हैं। आरोपियों ने लूट की आधी से ज्यादा रकम खाने पीने में खर्च कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर हेल्पर का आधार कार्ड व ड्राइवर का लाइसेंस बरामद किया गया। इस मामले में तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
बता दें ग्राम अमडिहा पोष्ट परसवार थाना बहरी जिला सीधी निवासी अंकित बंसल पिता हीरालाल बंसल (19) कंडेक्टरी का कार्य करता है। वह अपने साथी ड्राईवर रोहित पाण्डेय के साथ राजस्थान ट्रांसपोर्ट बलौदाबाजार से ट्रक क्रमांक सीजी 04 पीक्यू 7468 में सीमेंट लोड कर बालोद जा रहे थे। 3 अप्रैल की रात करीबन 10:10 बजे खुर्सीपार सिग्नल के पहले किराना स्टोर के पास रूके।
इसके बाद हेल्पर अंकित उतरकर ट्रक का हवा जांची और वहीं पर हेण्डपम्प से डिब्बे मे पानी भरा। पानी भरने के अंधेरे मे लघुशंका के लिए गया। इस दौरान पीछे से कुछ लोग आये जिनमें से एक ने अंकित का मुंह पकडा और दो लडकों ने उसके पैर पकड़ लिए। एक लड़का कह रहा था मोहित पैर को मजबूती से पकड और एक लडका बोला मुर्गेश उसके मुंह को ठीक से दबा। तीनों बदमाश हेल्पर को अंधेरे गली में ले गये और उसके पास रखे 7200 रुपए, आधारकार्ड व चालक रोहित पाण्डेय का लाइसेंस लेकर भाग गए। घटना के बाद सीमेंअ खाली करने दोनों बालोद चले गये। बालोद में माल खाली करने के बाद शुक्रवार को वापस लौटे और खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी।
इस बीच पुलिस को मुर्गेश नायर, मोहित उर्फ भुरू एवं अन्य एक लडके बारे में पता चला। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि मुर्गेश एवं उसके साथी शिवाजी उडिया बस्ती में नीम पेड़ के नीचे बैठे हुए है अपने पास खाने पीने का बहुत सारा सामान रखे हैं। सूचना पर उप निरीक्षक युवराज साहू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मुर्गेश नायर (40), मोहित उर्फ भुरू बंजारे (20) व शेखर गुप्ता (19) को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मुर्गेश नायर के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में 22 प्रकरण व मोहित उर्फ भुरू बंजारे के खिलाफ 3 प्रकरण दर्ज है।
पुलिस की पूछताछ में बताया कि लूटे गये 7200 रुपए तीनों ने 2400-2400 रुपए बांट लिए। मुर्गेश नायर अपने हिस्से का 1500 रुपए खाने पीने में खर्च कर व बचा 900 रुपए व लायसेंस घर में छिपाकर रखना बताया। मोहित उर्फ भुरू बंजारे ने अपने हिस्से का 1300 रुपए खाने पीने में खर्च कर व बचा 1100 रुपए व आधार कार्ड घर में छिपाकर रखना बताया। इसी प्रकार शेखर ने अपने हिस्से के 1400 रुपए खाने पीने में खर्च करना और बाकि 1000 रुपए घर में छिपाकर रखना बताया। आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने बाकी रकम जब्त किया और आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खुर्सीपार वंदिता पनिकर के नेतृत्व में उप निरीक्षक युवराज साहू के हमराह आरक्षक तेज प्रकाश, सुभाष यादव, अमन शर्मा, पंकज सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।