छत्तीसगढ़ में 47 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, धमतरी रहा सबसे गर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ने के साथ यहां तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच गया है। दिन के समय में हालात सबसे ज्यादा खराब है। सोमवार को धमतरी जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां टेंपरेचर 46.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यहां सीजन में पहली बार हीट वेव चली है।

धमतरी जिले में लोग सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं की वजह से परेशान रहे। आलम ये रहा कि अचानक तापमान बढ़ने की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। केवल धमतरी जिले में ही नहीं बल्कि रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर में भी इसी तरह के हालात बने।

प्रदेश के सबसे ज्यादा गर्म जिलों के तापमान
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में धमतरी के बाद सबसे ज्यादा गर्म रायगढ़ जिला रहा यहां तापमान 44.3 डिग्री रहा, इसके बाद जांजगीर जिले में तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मुंगेली जिले में तापान 43.5 डिग्री चला गया, इधर बिलासपुर जिले में भी मौसम का हाल कुछ इसी तरह का रहा यहां 43.4 डिग्री टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया। बलौदा बाजार जिला भी बेहद गर्म रहा यहां 43.6 डिग्री तापमान के साथ सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। 43.5 डिग्री टेम्परेचर के साथ महासमुंद में भी गर्म हवाएं लोगों को झुलसाती रही। सरगुजा जिले में तापमान 41.8 डिग्री, कोरिया में 41.4 डिग्री, दुर्ग में 41 डिग्री और राजधानी रायपुर में 41.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।