Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
मुंबई। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के करीब 4 लाख 87 हजार रुपए के गहने चोरी हो गए हैं. धीरेंद्र शास्त्री का मुबंई से सटे मीरारोड में दरबार लगा था जो शनिवार शाम 5.30 बजे शुरू हुआ और रात करीब 9 बजे तक चला.

लाखों की संख्या में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुयायी बागेश्वर धाम सरकार को सुनने पहुंचे थे. एक तरफ जहां लोग कार्यक्रम स्थल से अपने घर की तरफ निकल रहे थे वहीं दूसरी तरफ करीब 50 से 60 लोगों का ग्रुप मीरा रोड पुलिस स्टेशन पहुंचा. इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं. इन महिलाओं का आरोप था कि, कार्यक्रम के दौरान इनके गले से मंगलसूत्र के अलावा गले से सोने की चेन भी चोरी की गई.
36 महिलाओं ने मंगलसूत्र…

स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक 36 महिलाओं ने मंगलसूत्र और गले की चेन चोरी होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है. इन महिलाओं द्वारा दिए गए जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सोने के गहने की कुल कीमत 4, 87000 रुपए बतायी.