सलमान को फिर से धमकी : आरोपी बोला- इस दिन करूंगा हत्या…

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने ठाणे जिले के 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। किशोर ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार अभिनेता सलमान खान को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने ठाणे जिले के 16 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है। किशोर ने कथित तौर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। बता दें कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में सोमवार को यह फोन आया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तकनीक की मदद से उन्होंने उस नंबर का पता लगा लिया जिससे फोन किया गया था।

सलमान खान को खत्म कर दूंगा…

10 अप्रैल को सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली। मुंबई पुलिस को सोमवार को एक व्यक्ति ने कॉल पर यह धमकी दी। यह धमकी भरा कॉल जोधपुर से आया है, कॉल करने वाले ने अपना नाम रॉकी भाई बताया है। इसके साथ ही कॉलर ने कहा- 30 अप्रैल को सलमान खान को खत्म कर दूंगा। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया। बता दें कि इससे पहले भी सलमान को धमकाया जा चुका है। इस मामले में जोधपुर के रहने वाले धाकड़राम को गिरफ्तार किया गया है।

कॉलर ने खुद को गौरक्षक बताया

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया गया। इसी दिन की रात को ही मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सलमान को लेकर एक धमकी भरा कॉल आया। कॉलर ने फोन पर अपना परिचय जोधपुर के गौरक्षक ‘रॉकी भाई’ के रूप में दिया। शख्स ने पुलिस को कॉल करते हुए कहा- वो 30 अप्रैल को सलमान को खत्म कर देगा। इस धमकी भरे कॉल के बाद से मुंबई पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।