बस स्टेण्ड दुर्ग में शुरू हुआ यातायात पुलिस सहायता केन्द्र, विधायक गजेन्द्र यादव व एसपी गर्ग ने किया शुभांरभ


दुर्ग। बस स्टेण्ड दुर्ग में मंगलवार को यातायात पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया। दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादवव एसपी  राम गोपाल गर्ग द्वारा फीता काटकर इसका शुभारंभ किया गया। यातायात पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से बस स्टेण्ड में लगने वाले जाम से आम जनता को जरूर राहत मिलेगी साथ ही साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र में पीए सीस्टम लगा है जिससे डियूटी में उपस्थित कर्मचारी द्वारा समय समय पर बस एवं उनके चालको, एवं आटो चालको को ऐलाउंस कर वाहन सड़क में खडा ना करने समझाइस दी जाएगी।

बता दें एसपी गर्ग ने बस स्टैंड के पास यातायात पुलिस को ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया। इसके कारण उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यरांज के नेतृत्व में बस स्टेण्ड में एक यातायात पुलिस सहायता केन्द्र खोलने का विचार किया गया था जो कि अब शुरू हो गया है। यातायात पुलिस सहायता केन्द्र में जिंगल भी लगाया गया है जिसके माध्यम से वाहन चालकों, बस चालकों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात सहायक केन्द्र उद्घाटन कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक सतीष ठाकुर, निरीक्षक पीडी चंद्रा, निरीक्षक यसकरण ध्रुव यातायात के अधिकारी व कर्मचारी, बस मालिक संघ के अध्यक्ष प्रकाश देशलहरा एवं अन्य उपस्थित रहें।