Transfer Breaking : राज्य सरकार ने 6 आईपीएस अफसरों का किया तबादला… देखें सूची


रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह विभाग द्वारा गुरुवार को 6 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार निखिल अशोक कुमार रखेचा, (भापुसे-2019) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुकमा के पद पर पदस्थ किया गया।

इसी प्रकार रॉबिन्सन गुरिया (भापुसे-2020) नगर पुलिस अधीक्षक, दर्री को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नारायणपुर के पद पर पदस्थ किया गया। राजनाला स्त्रुतिक, (भापुसे-2020) नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दंतेवाडा के पद पर पदस्थ किया गया। संदीप कुमार पटेल, (भापुसे-2020) नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाईन, बिलासपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक एसडीओपी/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, भानुप्रतापपुर के पद पर किया गया।  विकास कुमार, (भापुसे-2020) नगर पुलिस अधीक्षक, बस्तर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कबीरधाम के पद पर पदस्थ किया गया। इसके अलावा मयंक गुर्जर, (भापुसे-2020) नगर पुलिस अधीक्षक, आजाद चौक, रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के पद पर पदस्थ किया गया।

देखें सूची