तुलसी साहू को मिली भाजपा प्रदेश संगठन में नियुक्ति, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनी… आदेश जारी


भिलाई। समाज सेविका व वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसी साहू को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में नियुक्ति दी है। उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने आदेश जारी कर दिया है। तुलसी साहू के अलावा राकेश चंद्राकर, राजेन्द्र नायक, खिलावन साहू, टेकेश्वर जैन को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद तुलसी साहू ने संगठन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि नए दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व का कोटिशः आभार है। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में प्रत्येक दायित्व को अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाने के लिए, मैं दृढ़ संकल्पित हूं।

विधानसभा चुनाव के पूर्व शामिल हुई थी भाजपा में
वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसी साहू कांग्रेस की दिग्गज नेत्री हुआ करती थी। कांग्रेस में रहकर उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य किया लेकिन पार्टी में उनकी लगातार उपेक्षा होती रही। इसी उपेक्षा कारण छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश कर लिया था। भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में जोर शोर से प्रचार भी किया। चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और तुलसी साहू का कद भी बढ़ा। अब प्रदेश भाजपा ने संगठन में नियुक्ति देकर उनकी निष्ठा का मान रखा।