ट्विटर की चिड़िया उड़ी, अब डॉग लेगा उसकी जगह, आखिर क्या है इसकी वजह?

वॉशिंगटन। एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मंगलवार को बड़ा बदलाव किया। उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल दिया। नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया है।

वॉशिंगटन। एलन मस्क ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर मंगलवार को बड़ा बदलाव किया। उन्होंने ट्विटर का लोगो बदल दिया। नीली चिड़िया हटाकर एक डॉग को ट्विटर का लोगो बनाया है। मस्क ने एक ट्वीट में एक यूजर से कहा कि जैसा वादा किया था, वह पूरा किया। हालांकि ये बदलाव अभी केवल वेब वर्जन पर नजर आ रहा है मोबाइल ऐप पर नहीं।

अमेरिकी अरबपति मस्क ने पिछले साल अक्टूबर में ट्विटर को खरीद लिया था। इसके बाद कई बड़े फैसलों को लेकर मस्क चर्चा में रहे। इनमें ब्लू टिक के लिए चार्ज, कर्मचारियों की छंटनी, CEO पराग अग्रवाल को हटाना शामिल रहे।

यूजर्स फैसले से हैरान, ट्रेंड करने लगा DOGE
ट्विटर का लोगो बदलते ही यूजर्स हैरान रह गए और एक-दूसरे से इस बदलाव को लेकर सवाल करने लगे। एक यूजर ने पूछा कि क्या सभी को लोगो पर डॉग दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्वीट करने लगा। यूजर्स को लगा था कि ट्विटर को किसी ने हैक कर लिया है। कुछ देर बाद ही एलन मस्क ने एक ट्वीट किया, जिससे ये साफ हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है।