Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में रिहायशी क्षेत्र में संचालित दो होटल सील कर दिए गए। विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में निगम टीम ने कोहका सड़क 6 में ओयो के माध्यम से संचालित इवनिंग स्टार इन एवं सिटी टावर इन नाम के दो होटलों को सील किया गया। इन होटलों के संबंध में वार्ड 14 शिवाजी नगर क्षेत्र के लोगो ने विधायक रिकेश सेन के पास लिखित में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद विधायक रिकेश ने ने इसे संज्ञान में लिया और कार्रवाई सुनिश्चित कराई।
लोगों की शिकायत थी कि आवासीय क्षेत्र के दो भवनो में ओयो के माध्यम से होटल व्यवसाय कर अनैतिक कार्य संचालित किये जा रहे है। शिकायत बाद इन होटलों में विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन स्वयं पहुंचे और निगम अधिकारियों को तत्काल मौके पर बुलवाया। निगम के अधिकारियों ने भवन मालिक बजरंग यादव एवं आकाश कुमार यादव से भवन के अनुज्ञा पत्र, गुमस्ता लाईसेंस, संपत्तिकर रसीद, दुकान स्थापना, होटल पंजीयन आदि आवश्यक सरकारी दस्तावेज मौके पर दिखाने की मांग की भू-स्वामी द्वारा दस्तावेज दिखाने में असमर्थता व्यक्त करने पर पुलिस प्रशासन ने भवन को खाली कराये जाने के बाद निगम के तोड़फोड दस्ता ने भवन में ताला लगाकर सील किया।
गली मोहल्लों में खुल गए हैं ओयो होटल
इस मौके पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ओयो के होटल आजकल गली मोहल्लों में खोल दिए गए हैं, नियमों की अवहेलना कर होटल संचालक यहां अवैध कारोबारों को बढ़ावा दे रहे हैं। इन होटलों में कई बार सेक्स रैकेट, नशाखोरी और सुसाइड जैसी घटनाएं होती रही हैं। ऐसे होटलों द्वारा हमारी सभ्यता और संस्कृति पर सीधा कुठाराघात किया जा रहा है। महज दो से तीन कमरों में लोग ओयो का बोर्ड लगा उसे होटल बताने लगे हैं। बगैर कामर्शियल लायसेंस और नियमों की अवहेलना करते हुए ऐसे होटल शहर में लगातार संचालित होते रहे हैं, प्रशासन को समझना होगा कि अब भाजपा की सरकार आ गई है, ऐसे अवैध कारोबारों पर कड़ी कार्रवाई लगातार होगी और वैशाली नगर विधानसभा में युवाओं को गलत रास्ते ले जाने वाले कारोबार, ग़लत गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों को कत्तई बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे आसपास के लोग
ओयो होटलों पर कार्रवाई के दौरान आस पास के बड़े बुजुर्ग व युवा बड़ी संख्या में पहुंचे और विधायक रिकेश सेन की इस पहल का स्वागत किया। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि इन होटलों में घंटों के लिए लोकल लोगों को कमरे दिए जा रहे थे और बड़ी संख्या में आसामाजिक तत्व इन होटलों में नशाखोरी और गलत कार्यों को अंजाम दे रहे थे। रिहायशी क्षेत्र में बने ऐसे होटलों से हमारे युवा संस्कारविहीन हो रहे हैं। कोहका में अनेक बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं यहां दूर दूर से बच्चे पढ़ने आते हैं, इन क्षेत्रों में ओयो जैसे होटल और नशे के कारोबार करने वाले अन्य प्रतिष्ठान युवाओं को गलत दिशा दे रहे थे, जिन पर विधायक रिकेश सेन ने तत्काल एक्शन लिया जो कि शहर की संस्कृति और संस्कार को बचाने सराहनीय कदम है।