Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
जगदलपुर. सीआरपीएफ के 84वां स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. जवानों ने शानदार मार्चपास्ट किया. मार्चपास्ट में 8 राज्यों के सैन्य दल शामिल हुए.

जगदलपुर. सीआरपीएफ के 84वां स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. जवानों ने शानदार मार्चपास्ट किया. मार्चपास्ट में 8 राज्यों के सैन्य दल शामिल हुए. कार्यक्रम में अमित शाह ने परेड की सलामी ली. अमित शाह ने सीआरपीएफ के अधिकारियों और जवानों को वीरता पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित भी किया.
केंद्रीय गृहमंत्री ने आतंकी और नक्सल घटनाओं में अदम्य साहस दिखाने वाले अधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में अमित शाह ने कई विकास कार्यों और भवनों का लोकार्पण किया. वहीं हल्बी समाचार बुलेटिन का भी शुभारंभ किया.