Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में जीई रोड स्थित अशोका बिरयानी सेंटर में दो कर्मचारियों की मौत के हंगामा मच गया। यहां कर्मचारियों की मौत के बाद जब पत्रकार मौके पर पहुंचे तो प्रबंधन के कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी। पत्रकारों से धक्का मुक्की के साथ ही एक कैमरामैन का कैमरा भी तोड़ दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें अशोका बिरयानी के कर्मचारियों द्वारा किस प्रकार दबंगई दिखाई जा रही है।
बता दें रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में संचालित अशोका बिरयानी सेंटर के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धमतरी के खम्हरिया का रहने वाला डेविड साहू (19) और जांजगीर-चांपा जिले के खूंटादहरा निवासी नीलकुमार पटेल (30) के रूप में हुई। दोनों गटर की सफाई के लिए नीचे उतरे फिर बाहर नहीं आए। होटल के अन्य कर्मचारियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भेजा। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है गटर की जहरीली गैस के कारण दोनों पहले बेहोश हुए और उसके बाद उनकी जान चली गई।
घटना की सूचना के बाद जब मीडिया कर्मी जब अशोका बिरयानी पहुंचे तो वहां कार्यरत प्रबंधन के लोगों ने हुज्जत करना शुरू कर दिया। मीडिया के सवालों पर भड़क गए और मीडिया कर्मियों को बाहर निकालने लगे। इस दौरान हाथापाई हुई और मीडिया कर्मियों से धक्कामुक्की भी गई। प्रबंधन के लोगों ने सभी मीडिया कर्मियों को बाहर निकाल दिया।