Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लिफ्ट मांगने वाली एक महिला और उसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल यह महिला युवकों से लिफ्ट मांगती और उसके बाद उन्हें रेप केस में फंसाने की धमकी देकर रुपए वसलती थी। पिछले कुछ दिनों में पुलिस के पास ऐसी कई शिकायतें आई जिसके बाद पुलिस एक्शन में आई और महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नंद किशोर पाण्डे निवासी गिरोला, नवीन पाण्डे (गिरोला), हेमचंद पाण्डे (गिरोला), सावित्री मरकाम निवासी चिलपुटी, बसंत शार्दुल निवासी बांसकोट, योगेश चक्रधारी निवासी बांसकोट ने एक साथ होकर लोगों को लूटने का का काम कर रहे थे। ग्रुप में शामिल सावित्री मरकाम द्वारा सिंगल मोटर सायकल चालकों से लिफ्ट लेकर उन्हें जडीपारा गिरोला कच्ची रास्ता के पास लेकर जाती। जहां पहले से ही ग्रुप के अन्य साथी उसका इंतजार करते रहते थे, जिनके द्वारा बाइक सवार युवकों को महिला व उज़के साथियों के द्वारा रेप केस में फंसा देने का डर दिखाकर मोटर सायकल चालक से पैसा वसूलते थे।
इसी कड़ी में 3 मार्च को प्रार्थी बैजूराम नेताम निवासी बफना से 80 हजार रूपए की मांग की गई। युवक द्वारा 60 हजार रूपए देने पर उसे छोड़ दिया गया। छह मार्च को प्रार्थी भोजूराम निवासी मुलमला से एक्सट्रोसन कर 50 हजार रूपए लिया गया, जिस पर भोजू राम नगदी 15, 500 रुपए देने पर बाकी राशि देने तक आरोपियों ने अपने पास मोबाईल और मोटर सायकल रख ली। इस पूरे मामले की जानकारी लगने के बाद थाना कोण्डागांव में धारा 384, 388, 120बी, 147 भादवि का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।
जांच के दौरान आरोपीगण के खिलाफ सबूत मिलने से आरोपी नंद किशोर पाण्डे पिता स्व बनसिंह पाण्डे 47 वर्ष निवासी गिरोला, नवीन पाण्डे पिता चुन्नूलाल पाण्डे 26 वर्ष निवासी गिरोला, बसंत शार्दुल पिता स्व श्रीराम शार्दुल 46 वर्ष निवासी बांसकोट नयापारा चौकी बांसकोट जिला कोण्डागांव, योगेश चकधारी पिता लछिमनाथ चकधारी 20 वर्ष निवासी बांसकोट नयापारा चौकी बांसकोट जिला कोण्डागांव, आरोपिया सावित्री मरकाम पति मूलचंद मरकाम 40 वर्ष निवासी चिलपुटी से नगदी 20,900 रूपए, एक मोबाईल, एक मोटर सायकल जब्त किया गया। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।