Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
बलौदाबाजार। भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम दतान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। आदर्श सामूहिक विवाह के तहत 27 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ।

बलौदाबाजार। भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम दतान में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। आदर्श सामूहिक विवाह के तहत 27 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर वर एवं वधु को दाम्पत्य जीवन की बधाई दी एवं उनके सुखमय जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की आजीविका के लिए बहुत सी योजनाएं सरकार के माध्यम से संचालित की जा रही हैं, सभी इन योजनाओं से लाभ उठाएं। यह रास्ता भक्त माता कर्मा का दिखाया हुआ रास्ता है कि समाज संगठित रहे, स्वस्थ रहे और उनके लिए रोजगार की व्यवस्था हो। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि हमारी सरकार ने बहुत से लोक कल्याणकारी निर्णय लिए हैं, उनमें सामाजिक हित में एक निर्णय यह भी है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जोड़ों को 15 हजार रुपए की जो राशि दी जाती थी उसे बढ़ाकर हमारी सरकार ने 25 हजार रुपए किया और अब विधानसभा सत्र के दौरान हमने यह निर्णय लिया है कि आगामी समय में होने वाले सामूहिक विवाह में जोड़ों को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। अब लोग खर्चीले विवाह को छोड़कर सामूहिक विवाह की ओर उन्मुख होने लगे हैं।