Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। प्रदेश में तापमान 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में दो-तीन डिग्री पारा बढऩे की संभावना है। छत्तीसगढ़ में सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली हुई है। साथ ही भीषण गर्मी पड़ रही है। हालांकि द्रोणिका के प्रभाव से प्रदेश के एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। वहीं राजधानी रायपुर समेत पांच जिलों का तापमान 40 डिग्री से पार हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर दक्षिण विदर्भ से मराठवाड़ा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव प्रदेश के एक-दो जगह पर बूंदाबांदी हुई है। साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी और झुलसाने वाली धूप का सामना करना पड़ सकता है।
अभी और बढ़ेगा पारा
मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में आगामी तीन दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के पांच जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार हो चुका है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।
सबसे ज्यादा गर्म रहा तिल्दा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में 41, माना एरपोर्ट में 40.4, बिलासपुर में 41, जगदलपुर में 40.6, राजनांदगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज की गया है।