Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
दुर्ग | हिन्दू युवा मंच की महिला इकाई आदिशक्ति द्वारा हिन्दू नव वर्ष पर संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू के निर्देश, अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व व संगठन महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गई।

दुर्ग | हिन्दू युवा मंच की महिला इकाई आदिशक्ति द्वारा हिन्दू नव वर्ष पर संगठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू के निर्देश, अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व व संगठन महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गई। उक्त रैली को शहीद चौक दुर्ग में योजना समिति सदस्य अरुण सिंह द्वारा आदिशक्ति कार्यकर्ताओं की आरती कर रवाना किया गया। रैली ढोल, नगाड़ो, डीजे की थाप पर नगर भ्रमण करते हुए माँ चंडी मन्दिर में माताजी की महाआरती के बा सम्पन्न हुई !
गोविंदराज नायडू ने बताया कि रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है, सशक्तिकरण अर्थात महिला की शक्ति से होता है आज के समय में देश यही चाहता है के उसके देश की महिला स्वयं अपनी रक्षा कर सके..! प्राचीन भारत मे नारियो का बहुत सम्मान किया जाता था और वैदिक युग में नारियों की पूजा की जाती थी। प्राचीन भारत में नारी की शिक्षा का बहुत ही प्रचार था। इस अवसर पर आदिशक्ति, पायल सोनी, भाविका देवांगन, रश्मि यादव, योगिता दीदी, अनन्या गुप्ता आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर हिन्दू युवा मंच की खैरागढ़, बोरी, भिलाई इकाई द्वारा भी बाइक रैली वा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ वा महाआरती का आयोजन किया गया और युवाओं द्वारा यह संकल्प लिया गया की हम धर्म रक्षा वा अधर्म के विनाश हेतु सदैव तत्पर रहेंगे। इकाई द्वारा भी उक्त जानकारी रोशन सिंह राजपूत ने दी है।