Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर में युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक की मारकर उसकी लाश को नाले में फेंक दिया गया। लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के सिर और चेहरे में चोट के निशान पाए गए हैं। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान चंगोराभाठा निवासी कल्याण (45) के रूप में हुई है। कल्याण आमानाका इलाके के ट्रक गैरेज में गार्ड का काम करता था। शुक्रवार को व्यक्ति की लाश ट्रक गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में दिखी, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर नाले में फेंका गया है। चेहरे पर भारी सामान से वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है जल्द ही मामले का खुलासा किया गया है।