Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दंतेवाड़ा। बारसूर थाना क्षेत्र के मालेवाही कैंप से महज चार किमी दूर सड़क पर सोमवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास से एक नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया। जिससे माना जा रहा है कि नक्सलियों ने हत्या की है। हालांकि पुलिस ने इस हत्या में नक्सली एंगल से इनकार किया है। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या का आरोपी कोई और है। हत्या के बाद इसे नक्सली घटना का एंगल देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, घोटिया मोड़ के पास एक युवक का शव मिला। शव की शिनाख्त चैनू कश्यप (25) पुत्र जोगी कश्यप निवासी ढ़दुम ताड़ेलवाया पारा थाना बारसूर के रूप में हुई। वह एक होटल में काम करता था। युवक के शव के पास एक पर्चा मिला है जिसे नक्सलियों द्वारा लिखकर फेंके जाने की बात कही जा रही है। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस ने नक्सली घटना से इनकार किया है। पुलिस का मानना है कि किसी अज्ञात शख्स ने चैनु कश्यप की हत्या कर शव के पास नक्सली पर्चा डाल दिया। जिससे कि पुलिस को लगे कि यह हत्या नक्सलियों ने की है।
बारसूर थाना थाना प्रभारी मालेवाही सखा राम मंडावी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या पारिवारिक विवाद जैसी बात सामने आ रही है। कुछ लोगों पर संदेह भी है जिनसे पूछताछ की जा रही है। युवक की हत्या गला घोंटकर की जाने की बात सामने आई है। इसे नक्सली घटना दिखाने के लिए पर्चा फेंका गया है। पुलिस जांच कर रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।