Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। अदा मिसेज़ इंडिया की विजेता और आकाशवाणी की अनाउंसर दीपा मेश्राम को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। नव सृजन मंच छत्तीसगढ़ की ओर से ‘महतारी सम्मान 2024’ कार्यक्रम कराया गया जिसमें दीपा मेश्राम को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम 12 मार्च को वृंदावन हॉल रायपुर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की विविध क्षेत्रों में कार्य कर एक मुकाम प्राप्त करने वाली 40 महिलाओं और 12 स्वसहायता समूहों का रुपया, माला, मोहरी से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि हर्षिता पांडे पूर्व अध्यक्ष राज्य महिला आयोग ,विशिष्ठ अतिथि डी एस पी ललिता मेहर, किरण गजपाल प्राचार्य डिग्री गल्र्स कालेज, जाकिर खान व कुसुम ताई दाबके ला कालेज रहे। नवसृजन मंच आयोजन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने संस्था के कार्यकलाप और महतारी सम्मान आयोजन के ध्येय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डा प्रीति सतपथी, डॉ रश्मि चावरे, मनीषा बघेल, नव सृजन मंच के संयोजक डा देवाशीष मुखर्जी, किशोर महानंद, मनोज जैन अनुपमा त्रिपाठी उपस्थित रहे।