Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल जनसंपर्क के दौरान मंदिर हसौद के खौली गांव में पहुंचे हुए थे। इस दौरान कांग्रेस, जनता जोगी कांग्रेस के पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच समेत विभिन्न संगठनों के 300 से अधिक लोगों ने भाजपा का दामन थामा है। बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।
इस दौरान उन्हेंाने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। साथ ही पार्टी की राष्ट्रहित की नीतियों के चलते ही लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सभी को बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और जनता तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, श्याम नारंग, संजय ढीढी, सुनील मिश्रा समेत पार्टी के वरिष्ठनेता भी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कल्पना पवित्र साहू, पंच प्रेमदास बघेल, पंच लालाराम बघेल, मनीष रात्रे, नरेन्द्र बांदे, जीतराम कोशरिया, टिकेशवर कोटरे, सेतकुमार कुर्रे, अनिल सोनवान, भावसिंग बारले, राजकुमार मारली, गजानंद साहु, नराका गायकवाड, वेदप्रकाश साहु, विकास भानिकपुरी, नेतराम, घनश्याम मारको समेत 300 से ज्यादा लोग भाजपा में शामिल हुए।