Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोरिया। जिले के बैकुंठपुर अस्पताल में इन दिनों एक अजीब मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में कॉकरोचों के आतंक से मरीज काफी परेशान हैं। जिला अस्पताल के मेल वार्डो में कॉकरोच का आतंक देखने को मिला है। अस्पताल में गंदगी से पनपे ये कॉकरोच मरीज के बिस्तर, टेबल और मरीजों के शरीर मे चढ़ कर घूम रहे है। एक भय का माहौल पैदा कर रखे है। मामले पर अधिकारी का कहना है कि कॉकरोचों से कोई खतरा नही है। मरीजों के स्वास्थ्य पर अन्य कोई प्रभाव नही डाल पाएंगे ये कॉकरोच।
कोरिया जिले का बैकुंठपुर अस्पताल अक्सर साफ-सफाई और अन्य मामलों पर हमेशा सुर्खिया बटोरता रहा है। मौजूदा हालातो में मेल वार्ड में भर्ती मरीज और उनके परिजन इन दिनों कॉकरोच के भारी भरकम तादात से परेशान है। और अस्पताल प्रबंधक है कि उनका इस ओर ध्यान नही है। भर्ती मरीज के परिजन ने बताया कि वे 4 दिनों से अपने दादा को लेकर एडमिड है। पूरे मेल वार्ड में कॉकरोचो का कब्जा है। बेड, बिस्तर, टेबल, फर्स पर चलते हुए नजर आते है। इतने ही नही खाने पीने के रखे समान पर भी कब्जा जमाते है। मजबूरी में खाने से अलग कर खाना पड़ता है। साफ-सफाई की भी लचर व्यवस्था है जिसे मरीजो ने खुद बया करते हुए कहा कि बाथरूम की साफ -सफाई की व्यवस्था ठीक नही है।
मामले पर सीएमएचओ का कहना है कि कॉकरोचों से मरीजों को कोई खतरा नही है। ऐसी अभी तक कोई जानकारी भी नही मिली है जिसमे कॉकरोचों ने मरीजों को कोई नुकसान पहुचाया हो। आचार संहिता का हवाला देते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधक को निर्देशित किया जाएगा केमिकल ट्रीटमेंट कराने के लिए आचार संहिता खत्म होते ही नियम अनुसार केमिकल ट्रीटमेंट कराया जाएगा तो समस्या खत्म हो जाएगी।