Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गुरुवार देर रात ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे, तभी खमरिया में DPS स्कूल के पास उनकी पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी।
मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। जिनकी उम्र 12 से 13 साल की थी। सीएम भूपेश बघेल ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से सभी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
हादसे में 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं 4 लोगों की बलौदाबाजार जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 10 घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। ट्रक जब्त कर थाना लाते समय कुकुरडी बाइपास के पास उसमें भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। पिकअप वाहन में 22 से अधिक लोग सवार थे। ट्रक दाल से भरा था।
सीएम भूपेश ने सड़क हादसे पर दुख जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत-
इधर… सूरजपुर में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत
सूरजपुर जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र में गुरुवार को बारातियों से भरी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 बाराती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। बुधवार रात ग्राम कुरुवां से रजौलीपारा बारात आई थी। शादी के बाद 8 बाराती गुरुवार को स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे, तभी वे हादसे का शिकार हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।