Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव वालंटियर की भूमिका निभा रहे हैं। इस यात्रा का मूल उद्देश्य देश में बढ़ रही बेरोजगारी, देश में बढ़ती विद्वेष की भावना, केन्द्र सरकार द्वारा लगातार आमजन की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ और दलित-आदिवासियों को न्याय दिलाना है। यह यात्रा मणिपुर से प्रारम्भ हुई है, जो मुम्बई पहुंचेगी।
विधायक देवेन्द्र यादव ने बताया कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा को मिल रहे अपार जनसमर्थन से यह स्पष्ट हो चुका है कि भारत के नागरिक केंद्र सरकार के तानाशाही रवैया के खिलाफ मुखर होकर लडऩे की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी के साथ यात्रा के दौरान लगातार कदमताल कर रहे भिलाई विधायक श्री यादव ने बताया कि आज यात्रा बीके टाउन जुन्हेवोटो से शुरू होकर चूचूयिमपांग में सभा के बाद मेटानकांग में सभा को संबोधित करके ओआहिंग में विश्राम हेतु पहुंची। कल सुबह 8 बजे पुन: शुरू होगी।

उन्होंने कहा कि देश में भाजपा हिन्दू-मुसलमानों के बीच नफरत की दीवार खड़ी कर रही है, देश की एकता और अखंडता व लोकतंत्र को दरकिनार करके देश का विभाजन करने में जुटी हुई है, ऐसे में राहुल गांधी नफरत की दीवार को तोड़कर भारत की धरती में मणिपुर से मुंबई तक देशवासियों के बीच जहां प्रेम और भाईचारे का संदेश दे रहे हैं, वहीं देश की मिट्टी की खुशबू फैला रहे है और राष्ट्रीय, जातीय व सामाजिक एकता को मजबूत कर रहे हैं।
जगह-जगह लगा रहे पौधे और सहेज रहे मिट्टी
राहुल गांधी के साथ ही विधायक देवेन्द्र यादव भी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान रोजाना यात्रा करने के साथ ही लोगों से मिल रहे हैं। जहां से भी यात्रा गुजर रही है। वहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा को यादगार बनाने के लिए पौधा लगा रहे हैं। इससे लोगों में न केवल शांति और सौहाद्र्र का संदेश जा रहा है, अपितु पर्यावरण के लिए भी बेहतरीन काम हो रहा है।
कौन होते हैं वालंटियर?
अंग्रेजी शब्द वालंटियर को हिंदी में स्वयंसेवक कहा जाता है। वालंटियर शब्द का स्पष्ट आशय यही है कि जो व्यक्ति बिना किसी निजी लाभ के अपनी इच्छा से लोगों की मदद करता है। विधायक देवेन्द्र यादव, राहुल गांधी के साथ लगातार यात्रा तो कर ही रहे हैं, साथ ही अन्य यात्रियों की हरसंभव सहायता भी कर रहे हैं।