Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

सक्ती। धार्मिक कार्यक्रम में पोहा और रसगुल्ला खाना लोगों को भारी पड़ गया। प्रसाद खाने के बाद लगभग 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। सभी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि बुधवार को सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के डोमनपुर में रामसप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। समापन के बाद सभी को प्रसाद बांटा गया, जिसे खाने के बाद लोगों को उलटी और दस्त शिकायत होने लगी। देखते ही देखते वहां मौजूद 100 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। बताया जाता है कि रामसप्ताह कार्यक्रम में डोमनपुर और गोविंदपुर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे। धार्मिक कार्यक्रम के बाद सभी को प्रसाद के रूप में पोहा और रसगुल्ला बांटा गया। कुछ लोगों को पेट दर्द और दस्त की शिकायत शुरू हुई तो बीमारों की संख्या लगातार बढऩे लगी। बीमार होने वाले लोगों में महिलाओं, बच्चों की संख्या ज्यादा थी। लगभग 100 से ज्यादा लोग फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। सभी को डभरा, चंद्रपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
डभरा बीएमओ माधुरी चंद्रा ने बताया कि 70 लोगों को डभरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 20 से 25 लोगों को चंद्रपुर में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों को रायगढ़ जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। चंद्रा ने बताया कि रात्रि करीब 9 बजे धार्मिक आयोजन में प्रसाद के रूप में पोहा और रसगुल्ला बाँटा गया था, जिसे खाने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुए। बीमार हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य है।