बिग ब्रेकिंग – बीएसपी में रिटेंशन स्कीम और लाइसेंस को लेकर अहम बैठक, सीएम के साथ पूर्व विस अध्यक्ष व सांसद मौजूद


भिलाई नगर/ रायपुर । लंबे समय से भिलाई इस्पात संयंत्र में रिटेंशन स्कीम और लाइसेंस जैसे मुद्दों को लेकर चल रहे तनाव के बीच आज मुख्यमंत्री आवास रायपुर में एक अहम बैठक की खबर सामने आ रही है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सांसद विजय बघेल समेत अधिकारी मौजूद है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इन विषयों के साथ ही बीएसपी से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हो रही है।